{"_id":"5a5cf57d4f1c1b82268b494d","slug":"61516041597-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी की बैठक में मनरेगा लेबर, रजवाहे की सफाई समेत कई बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी की बैठक में मनरेगा लेबर, रजवाहे की सफाई समेत कई बजट पास
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शामली ब्लाक की बीडीसी सदस्यों की बैठक में पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना, सफाई समेत कई बजट पास किए गए। इसके साथ ही गतवर्ष के मुकाबले इस वर्ष मनरेगा का लेबर बजट 26 लाख बढ़ाकर पेश किया गया।
सोमवार को विकास भवन सभाकक्ष में शामली ब्लाक की बीडीसी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिला अर्थ सांख्यकी अधिकारी लक्ष्मी देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। 2011 की जनगणना के अनुसार आठ लाभार्थियों को 2016-17 में लाभान्वित किया जा चुका है। वर्ष 2018-19 के लिए पात्र लाभार्थियों को नए वित्तीय वर्ष में लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने डीएम के शामली ब्लाक में होने वाले शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रधानों व ग्राम सचिवों को तैयारी करने और ग्राम प्रधानों को स्वच्छता के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा का 2018-19 के लिए शामली ब्लाक में 34 ग्राम पंचायतों के लिए मनरेगा लेबर बजट एक करोड़ नौ लाख रुपये का निर्धारित किया गया। जबकि गत वर्ष 73 लाख रुपये की धनराशि का बजट रखा गया था। माइनरों व रजवाहे की सिल्ट सफाई के लिए 4 लाख 45 धनराशि बजट मे रखी गई। ग्राम पंचायतों के संपर्क मार्गों की मरम्मत, नाला तालाबों के जीर्णोद्धार के एक लाख 10 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत के प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में फतेहपुर गांव के प्रधान डॉ. योगेंद्र मलिक ने कहा कि ग्राम भाजू में सुरेश पाल पुत्र अमित कुुमार को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में पात्र को अपात्र घोषित कर दिया गया है। उन्होंने सुरेश पाल को योजना में पात्र घोषित करते हुए पात्र घोषित करने की मांग रखी। खराब हैंडपंप को ठीक कराने व ग्रामों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। इस मौके पर बीडीओ लक्ष्मी देवी, ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी, ब्लाक प्रमुख के पति जयदेव मलिक, करौदा हाथी के प्रधान सरवीर मलिक, ग्राम प्रधान फतेहपुुर डॉ. योगेंद्र मलिक, एडीओ विजेंद्र सिंह, सचिव बिजेंद्र कुमार समेत शामली ब्लाक के बीडीसी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।