फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 05 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

शामली। भीमाकोरा गांव के महारों के विजय शौर्य दिवस की 200 वीं वर्षगांठ पर महाराष्ट्र में दलितों पर हुए हमले की भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने निंदा की है। इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।
बृहस्पतिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा कि महाराष्ट्र के भीमाकोरा गांव के 500 महारों के विजय शौर्य दिवस की 200 वीं वर्षगांठ मना रहे दलितों पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हमला करना बेहद निंदनीय है। आरोप लगाया कि जब भी दलित और बहुजन अपना कोई पर्व मनाते हैं, तो उन्हें रोकने का प्रयास किया जाता है और हमले किए जा रहे हैं। छह दिसंबर को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा शौर्य दिवस मनाए जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाता है। भीम आर्मी की मांग है कि महाराष्ट्र में दलितों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो दलित और बहुजन समाज को मजबूरी में आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान चंद्रपाल, हितेश, नीतू सिंह, नितिन, रोहित, शुभम, राजू, विजय तेजियान, अमित कुमार, राहुल, सचिन, सुनील, मनोज, विपुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेखपाल पर लगाया अभद्रता का आरोप
शामली। कैराना तहसील क्षेत्र के गांव गिस्सूगढ़ निवासी मुरसलीम, सालिम, महफूज, महबूद ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर लेखपाल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बुधवार को वह काम के सिलसिले में बाहर गए थे, घर पर उनकी पत्नी और बच्चे थे। आरोप है कि इसी दौरान हल्का लेखपाल और उसके साथी उनके घर पहुंचे तथा पैमाइश करने के बाद अवैध धन की मांग की गई। उनकी पत्नी ने इंकार किया, तो गाली गलौज कर दी। आरोपी लेखपाल और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed