फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रात व सुबह का कोहरा खत्म, बर्फीली हवाएं चलने से पूरे दिन ठिठुरत रहे लोग

रात व सुबह का कोहरा खत्म, बर्फीली हवाएं चलने से पूरे दिन ठिठुरत रहे लोग

Thu, 04 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रात व सुबह का कोहरा खत्म, बर्फीली हवाएं चलने से पूरे दिन ठिठुरत रहे लोग
शामली।
विज्ञापन

लगातार पड़ रही ठंड और बर्फीली हवाओं ने लोगों को मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। ठंड अधिक होने का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शाम होते ही बाजार भी जल्द बंद हो जाते हैं और सड़कें सूनी हो जाती हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा खत्म होने के बाद रात में पाला पड़ने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

पिछले एक सप्ताह से सुबह और रात के कोहरे से कड़ाके दार ठंड पड़ रही थी। नए साल के दूसरे दिन मौसम में मामूली सुधार जब हुआ। सुबह और रात का कोहरा खत्म हो जाने के बाद दो-तीन घंटे के लिए धूप निकलने से सुुधार हुआ। बुधवार सुबह और रात का कोहरा खत्म रहने से आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक धूप निकलने से मौसम में जरूर सुधार हुआ। धूप निकलने के बावजूद मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम पांच बजे तक दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क जाने बाद अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। धूप निकलने से रात में पाला पडे़गा। दिन और रात का तापमान में चार डिग्री सेल्सियस में गिरावट आएगी। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे तक रात में पाला पड़ेगा। दिन में हलकी धूप निकलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed