फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक से समझाओं उर्जा संरक्षण का महत्व: सीडीओ

कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक से समझाओं उर्जा संरक्षण का महत्व: सीडीओ

Wed, 01 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक से समझाओं उर्जा संरक्षण का महत्व: सीडीओ
शामली।
विज्ञापन

देशभक्त इंटर कॉलेज में यूपी नेडा की ओर से ऊर्जा संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने ऊर्जा संरक्षण के प्रति विचार व्यक्त किए। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ रेेणू तिवारी ने किया।
मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित देशभक्त इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में राजकीय, एडेड और वित्तविहीन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों व विज्ञान के शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सीडीओ ने बताया कि आज ज्यादातर कार्य बिजली सेेेे होते हैं। इसलिए ऊर्जा संरक्षण बहुत ही जरूरी है। सभी प्रधानाचार्यों को कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों और समाज को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करें। सभी कॉलेजों में समय समय पर प्रतियोगिताएं कराएं। डीआईओएस ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण अगली पीढ़ी को सुरक्षित करती है और जीवन देती है।
विज्ञापन

वहीं आईआईएमटी के डायरेक्टर संजय गहलोत, परियोजना अधिकारी एसके सिंह और अवर अभियंता आरबी शर्मा ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को बिजली बचाने के प्रति जागरूक करते हुए इलईडी बल्बों का प्रयोग करने, दिन में बल्बों को बंद रखने वे बिना वजह ही बिजली उपकरणों को चलता न छोड़ने के प्रति जागरूक किया। यदि ऊर्जा संरक्षण पर आज हम सभी ने गंभीरता से कार्य किया तो आने वाली पीढ़ी को संकटों से जूझना पडेगा। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उर्जा संरक्षण के प्रति जागरुक किया। इस दौरान प्रबंधक सुरेश कुमार, रुचिता ढाका, विनेश त्यागी, अमित मलिक, एसके आर्य, हरविंदर, रण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed