{"_id":"59f8c9644f1c1bd9538ba27f","slug":"61509476708-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकादशी पर प्रभात फेरी निकाल मंदिरों की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकादशी पर प्रभात फेरी निकाल मंदिरों की परिक्रमा
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
कस्बा जलालाबाद में देव उत्थान एकादशी पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रात: काल संकीर्तन मंडल के साथ नंगे पाव नगर के विभिन्न मंदिरों की परिक्रमा की और प्रभातफेरी निकाली।
कस्बा के मंदिर ठाकुरद्वारा, राधाकृष्ण मंदिर, शिवालय, देवी मंदिर, जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र, प्राचीन राम मंदिर आदि मंदिरो से प्रभात फेरी के साथ परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ अर्जित किया। कथा व्यास अवनीश भगतजी ने बताया कि कार्तिक मास की प्रबोधनी एकादशी को मंदिर परिक्रमा का बड़ा महत्व है। इससे मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं। वहीं, शाम को परिवारों में पूजा कर धर्म ध्वजा का पूजन किया गया तथा भगवान नारायण की आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया गया।