फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राम ने मार गिराया कुंभकरण, लक्ष्मण ने भी दिखाई शक्ति

राम ने मार गिराया कुंभकरण, लक्ष्मण ने भी दिखाई शक्ति

Sat, 30 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
राम ने मार गिराया कुंभकरण, लक्ष्मण ने भी दिखाई शक्ति
जलालाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के गांधी चौक मैदान में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार रात राम-कुंभकरण युद्ध और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचन किया गया।
पंचायती रामलीला में लंका की ओर से रणभूमि में रावण का बलवान भाई कुंभकरण सेना के साथ लड़ने के लिए पहुंचा। तो लक्ष्मण ने राम से कहा कि मैं युद्धभूमि में जा रहा हूं। परंतु राम के कहने पर कि मैं ही उसको मार गिराऊंगा। राम ने हनुमान के साथ मिलकर उसको मार गिराया। उसके बाद मेघनाद लक्ष्मण का युद्ध होता है। जिसमें मेघनाद मारा गिराया। मेघनाद की मृत्यु के बाद सुलोचना रामादल में पहुंची और राम से कहा कि मुझे मेरे पति का कटा शीश दे दो। मुझे उनके साथ चिता में सती होना है। रामलीला का भावपूर्ण मंचन में राम सुमित कुमार, लक्ष्मण हिमांशु, हनुमान देवराज जुनेजा, रावण श्यामलाल कश्यप, मंदोदरी रामदत्त, मेघनाद संदीप कुमार, कुंभकरण बिट्टू कोरी, अहीरावण ब्रजमोहन उपाध्याय आदि की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में बोबी शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजकुमार रुहेला, हरिओम उपाध्याय, प्रधान लाल सिंह, मिठ्ठन भटनागर, डॉ. कन्हैया कुमार, डॉ. सुनील पंवार, सुरेंद्र शर्मा, लाला प्रमोद कुमार मित्तल आदि समिति के सदस्यों का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed