{"_id":"59612e104f1c1bd3038b45d9","slug":"61499541008-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2396 वादो का निस्तारण,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2396 वादो का निस्तारण,
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/ कैराना। जिला एवं तहसील मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2406 वादों में से 2396 वादों का निस्तारण किया गया।
शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह की कोर्ट में सात, एडीएम शिवबहादुर सिंह की कोर्ट में चार, एसडीएम सदर के यहां 56, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के न्यायालय में एक वादों का निस्तारण किया गया। कैराना एसडीएम के 56, ऊन एसडीएम के यहां 83, तहसील सदर के दो वादों का निपटारा किया गया। कैराना तहसीलदार न्यायालय में 74, ऊन तहसीलदार के यहां पांच, नायब तहसीलदार शामली के यहां 12,ऊन नायब तहसीलदार के न्यायालय में तीन वादों का निस्तारण किया गया।
सहायक चकबंदी अधिकारी न्यायालय में पांच, एसपी के यहां 1255, सहायक श्रमायुक्त 691 वादों का निस्तारण किया गया। कैराना में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 200 वादों के निस्तारण के साथ ही 23 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड वसूला गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना रजनीश मोहन वर्मा ने 147 वादों का निस्तारण करते हुए 13,780 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन कमल सिंह की अदालत में 35 वादों का निस्तारण होने के साथ ही 9, 890 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम राजेंद्र प्रसाद भारती की अदालत में छह फौजदारी तथा एक सिविल वाद का निस्तारण किया गया।