फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   60 blood donors became great donors in the camp

Shamli News: शिविर में 60 रक्तदाता बने महादानी

Sun, 08 Oct 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 08 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
60 blood donors became great donors in the camp
शामली अमर उजाला फाउडेंशन द्वारा आयोजित रक्तदान ​ ​शिविर में रक्तदाता से जानकारी लेते डीएम व एडी
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लार्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आरोग्यम हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं से लेकर महिलाओं और पुलिसकर्मियों सहित 60 रक्तदान कर महादानी बने। शिविर में 80 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम रविंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से समय-समय पर इस तरह के आयोजन किया जाना सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि एसपी अभिषेक ने कहा कि रक्तदान महादान है। अमर उजाला फाउंडेशन का यह आयोजन प्रशंसनीय है। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए ताकि जरूरतमंद को तत्काल रक्त उपलब्ध होने पर उसकी जान बचाने में काम आ सके। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पूर्व में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। यह बहुत अच्छा आयोजन है। शिविर में युवाओं, महिलाओं, पुलिसकर्मियों समेत सभी वर्ग के लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में लॉर्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय बाबू शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, डायरेक्टर विपिन कुमार, हरिप्रकाश, आरोग्यम मेडिकोज के प्रोप्राइटर रोहन, सीएचसी शामली से पैथोलोजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना, एलटी अशोक कुमार, अभिषेक शर्मा व पूर्णिमा, सहारनपुर से ब्लड क्लेक्शन एंड ट्रांसपोटेशन वैन के साथ आए मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी आबिद फारूकी, डॉ. विजय दत्त, निशु, रोहित, वैभव व अमित के अलावा राजन जावला, अंकुज चौधरी, अनिल जावला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

किसी ने पहली बार तो कईयों ने एक से अधिक बार किया रक्तदान
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कई ने पहली बार तो कई लोगों ने एक से अधिक बार रक्तदान किया। एसपी कार्यालय पर तैनात पुलिसकमी प्रदीप सिंह व यातायात पुलिस के अरुण कुमार ने रक्तदान किया। ये पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके है। गांव भैंसवाल निवासी रेणु, गांव बरलाजट निवासी रोमा ने पहली बार और गगन विहार निवासी पायल गर्ग ने दूसरी बार रक्तदान किया। इनके पति कशिश गर्ग ने भी रक्तदान किया। शामली निवासी मीनू ने दूसरी बार रक्तदान किया। कस्बा ऊन के मोहित कुमार ने पहली बार रक्तदान किया। विनोद कुमार खोड़समा ने 11वीं बार, विनोद बीवीपुर ने पांचवीं बार, लवली विश्वकर्मा ने 15वीं बार, विनोद बीवीपुर पांचवी बार, अनुराग चौधरी ने तीसरी बार, अंकुज गढ़ीपुख्ता ने छठी बार, मनोज बनत ने सातवीं बार, ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार ने 21वीं बार रक्तदान किया। विपिन व सहेंद्र खोड़समा, सौरव भमेड़ी शाहपुर, मनु धीमान शामली, आरिफ कैराना, रोहन शामली आदि ने दूसरी बार रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा शोकेंद्र शामली, राजीव कुमार शामली, मनदीप जमालपुर, आदिल बंतीखेड़ा, अनिल शामली, उदयराम शर्मा, नीरज शामली, गौरव शामली, मनोज शामली, अंकुर चौधरी शामली, अरुण शामली, अरुण बेदी शामली, राजकुमार कैराना, जावेद शामली, रवि शामली, परमाल शामली, गौरव थानाभवन, अंकुर गोयल शामली, आकाश थानाभवन, निशांत शामली, गुरमीत शामली, नीतू शामली, अभिषेक शामली, संदीप शामली, दीपक शामली, नीरज शामली, आदिल राणा कैराना, राजीव शामली, सुनील त्यागी शामली, आनंद शामली, राकेश शर्मा शामली, शाहरूख ऊंचा गांव, विकास पंवार गंगेरू, धीरज शामली, मोहित शामली आदि ने रक्तदान किया।

शामली अमर उजाला फाउडेंशन द्वारा आयोजित रक्तदान  शिविर में रक्तदाता से जानकारी लेते डीएम व एडी

शामली अमर उजाला फाउडेंशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता से जानकारी लेते डीएम व एडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed