फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6.10 crores to build six roads

3.10 करोड़ से होगा छह सड़कों का निर्माण

Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
6.10 crores to build six roads
शामली। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली छह सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। इनके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। तीन करोड़ 10 लाख की लागत से करीब 12.31 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। शीघ्र ही इन सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

भंदौड़ा से छतेला पुल मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसकी लंबाई लगभग 1.60 किमी है। सड़क की विशेष मरम्मत पर 37 लाख आठ हजार रुपये खर्च होने हैं। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि थानाभवन से कैल शिकारपुर मार्ग तक 2.7 किमी लंबाई की सड़क का निर्माण कराया जाना है। सड़क के निर्माण पर 29.56 लाख रुपये खर्च होंगे। सहारनपुर-नकुड़-गंगोह मार्ग तीन किलोमीटर लंबाई का निर्माण 77.86 लाख की लागत से होना है। मुजफ्फरनगर से थानाभवन तक करीब तीन किमी की सड़क का निर्माण किया जाना है। इस सड़क के निर्माण पर 77.86 लाख रुपये का खर्च आएगा। इनके अलावा खेड़ी से बाबरी तक जिला योजना से आधा किमी की सड़क बनाई जानी है। इसकी लागत 25.31 लाख रुपये आएगी।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे से बनतीखेड़ा के जूनियर हाईस्कूल तक भी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। इस सड़क की लंबाई डेढ़ किमी है और लागत 63.16 लाख रुपये आएगी। 12.31 किमी लंबी इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। सभी छह सड़कों की निर्माण लागत 3.10 करोड़ रुपये है। मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही इन सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed