फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   58 lakh fraud in the name of development work in 12 gram panchayats

Shamli News: 12 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर 58 लाख का गोलमाल

Wed, 05 Mar 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
58 lakh fraud in the name of development work in 12 gram panchayats
शामली का जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय। संवाद
शामली। जिले के 22 ग्राम पंचायतों में 3.79 करोड़ के घोटाले के बाद अब जिले के 12 गांवों में करीब 58 लाख रुपये का गोलमाल सामने आया है। शौचालय, ओपन जिम निर्माण से लेकर सफाई और अन्य विकास कार्यों के नाम पर खेल किया गया। लेखा परीक्षक कार्यालय ने उक्त मामले पकड़े हैं। डीपीआरओ और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर ग्राम सचिवों पर भी शिकंजा कसने को कहा गया है। विभागीय अधिकारियों ने भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

ऑडिट में सामने आया कि ताहिरपुर भभीसा गांव में 31 लाख रुपये के कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा नहीं दिया गया। बीनड़ा गांव में 1.42 लाख रुपये के विकास कार्य योजना वर्ष 2022-23 के अनुसार न कराकर वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना के अनुसार कराए गए एवं सेक्टर के अनुसार कार्य न कराकर गंभीर अनियमित्ता की गई। इसी तरह राझड़ गांव में विकास कार्य कराने के बावजूद 9.56 लाख रुपये के विकास कार्य कराए गए मगर अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इसी गांव में 2.12 लाख रुपये प्रधान के पास दिखाए गए, मगर संबंधित के प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन

इसी तरह भोगी माजरा गांव में 2.60 लाख रुपये के सफाई, शौचालय मरम्मत के कार्य कराए गए ,मगर कोई भी प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। खेड़ा भाऊ गांव में नाला सफाई, विज्ञापन कार्य पर व्यय का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराए गए, बुटराडी में ओपन जिम निर्माण के नाम पर एक लाख रुपये खर्च किए गए मगर अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। भनेड़ा में छह लाख , सिंभालका में 1.19 लाख रुपये ओपन जिम पर खर्च किए गए व्यय के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए, लिलौन गांव में कृषि यंत्र खरीदने के नाम पर 4 लाख रुपये, हसनपुर में 60 हजार, खानपुर तलवा माजरा ,बघेव में 57 हजार में विकास कार्यों के नाम पर गोलमाल सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद चौहान का कहना है कि जिन गांवों में गोलमाल सामने आया है, ग्राम सचिवों को नोटिस जारी कराए जा रहे हैं। कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed