{"_id":"69b30bc64f008597960a5444","slug":"54-history-sheeters-and-gang-members-on-radar-shamli-news-c-26-1-sal1002-161237-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 54 हिस्ट्रीशीटर और गिरोह के सदस्य रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 54 हिस्ट्रीशीटर और गिरोह के सदस्य रडार पर
Fri, 13 Mar 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली देवी के पति विवेक उर्फ विक्की की हत्या के बाद पुलिस ने जिले में रंजिश में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने चुनाव और जमीन के विवाद वाले 20 से अधिक गांव चिह्नित कर रंजिश खत्म कराने की रणनीति तैयार की है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के भाजू, भौराकलां, भभीसा और डांगरौल जैसे गांवों में भी पहले चुनाव और जमीन की रंजिश में हत्याएं हो चुकी हैं। ऐसे 20 से अधिक गांवों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा शामली, कैराना, थानाभवन, ऊन, जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता और बाबरी थाना क्षेत्रों के 54 हिस्ट्रीशीटर और विभिन्न गिरोह के ऐसे सदस्यों को भी चिह्नित किया गया है, जो हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आए हैं।
पुलिस इनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। एसपी ने थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को निर्देश दिए हैं कि जिन गांवों में आपसी रंजिश चल रही है, वहां ग्राम प्रधान और क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों के सहयोग से दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद खत्म कराने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
इसके लिए सीओ स्तर के अधिकारी गांव-गांव जाकर बैठक भी करेंगे। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन गांवों में जमीन, चुनाव या अन्य कारणों से रंजिश चल रही है, वहां दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जाएगी। लोगों को समझाया जाएगा कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस से संपर्क करें। साथ ही संबंधित गांवों में बीट कांस्टेबल नियमित रूप से गश्त भी करेगा, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
n चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी बबली : परिजनों के अनुसार बबली देवी आगामी प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं। इसी रंजिश के चलते प्रिंस और रजत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके पति विवेक उर्फ विक्की की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि बहावड़ी गांव में पिछले करीब 27 वर्षों में रंजिश के चलते 10 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं।