फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   53350 new members will be made in SP district

सपा जिले में बनाएगी 53350 नए सदस्य

Fri, 12 Aug 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
53350 new members will be made in SP district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में 1067 बूथों पर 53 हजार 350 नए सदस्य बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 50 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भैंसवाल स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान नगर पालिका/नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की। विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीटों को भाजपा मुक्त बनाने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के साथ 1.20 करोड़ नए वोटर जुड़े हैं। यहभविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने प्रत्येक बूथ पर 50 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले के 1067 बूथों पर 53 हजार 350 नए सदस्य बनाए जाएंगे। इस मौके पर मांगेराम पूर्व प्रधान सिलावर को रसीद काटकर सपा का प्राथमिक सदस्य बनाया।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रदेश सचिव अशवाक कुरैशी ने बताया कि सदस्यता अभियान के बाद पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। जिसमें अधिक सदस्य बनाने वालों को डेलीगेट के रूप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बैठक को बिट्टू पांचाल, संजय कुमार, सच्चू प्रधान, जावेद जंग ने भी संबोधित किया तथा नए सदस्य बनाने की अपील की। सभा की अध्यक्षता निवर्तमान उपाध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल ने की। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए सभी से अपील की कि वे अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। बैठक में सुरेंद्र ताना, बिट्टू प्रधान, जबरद्दीन, अनुज जावला, प्रदीप सिंभालका, सलेक प्रधान, खुशनूद, दिनेश फौजी, विदित पिंडौरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed