फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तय समय पर पूरा नहीं हो सका उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य

तय समय पर पूरा नहीं हो सका उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य

Sat, 23 Mar 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
तय समय पर पूरा नहीं हो सका उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं हो सका। बोर्ड ने 23 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। मूल्यांकन कार्य अभी दो दिन और चलने की उम्मीद जताई गई है। हाईस्कूल की करीब 18 हजार और इंटर की करीब 1800 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होना बाकी है।

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आठ मार्च से शुरू कर 23 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। शामली में आरके इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। शामली में मूल्यांकन कार्य एक दिन बाद नौ मार्च को शुरू हुआ था। बोर्ड के निर्देशानुसार शनिवार को मूल्यांकन कार्य का अंतिम दिन था, लेकिन तय तिथि तक इंटर की करीब 90 प्रतिशत और हाईस्कूल की करीब 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो सका है। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की करीब 18 हजार और इंटर की करीब 1800 उत्तर पुस्तिकाएं शेष है। इनमें इंटर की फिजिक्स और हिंदी की बची हुई है जबकि हाईस्कूल में हिंदी और अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाएं बाकी है। इंटर के विषयों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर चुके परीक्षकों को हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगाकर कार्य पूरा कराया जाएगा। रविवार से चुनाव प्रशिक्षण में शिक्षकों के जाने से करीब 25 प्रतिशत परीक्षक कम हो जाएंगे। होली और दुल्हैंडी पर दो दिन का अवकाश होने की वजह से मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। उन्होंने दो दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed