फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Singer Bhupendra, who claimed responsibility for Ankit's murder, is back online.

Shamli News: अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला सिंगर भूपेंद्र फिर ऑनलाइन

Mon, 31 Aug 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Singer Bhupendra, who claimed responsibility for Ankit's murder, is back online.
शामली। गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला हरियाणा का सिंगर भूपेंद्र ढींगर शनिवार रात फिर से सोशल मीडिया पर लाइव आया। लाइव के दौरान हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के 123 लोग उससे जुड़े। भूपेंद्र ने बातचीत के दौरान अंकित हत्याकांड को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कहीं। इस दाैरान उसके समर्थक भी उसका समर्थन करते नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लाइव के दौरान भूपेंद्र ने कहा कि वह मार्केट में पूरी तरह फेमस हो रहा है और जो लोग जल रहे हैं, उन्हें जलने दो। उसने हत्या को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस दौरान उसके समर्थकों ने उसे देशभर में प्रसिद्ध करने की बात कही।
विज्ञापन


-पुलिसकर्मी भी लाइव में जुड़े, कहा अब नहीं बच पाएगा
लाइव के दौरान खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो युवक भी जुड़े। उन्होंने भूपेंद्र से कहा कि अब वह बच नहीं पाएगा। इस पर भूपेंद्र गाली-गलौज करता नजर आया। पुलिस अब लाइव के दौरान उससे बातचीत करने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हैदराबाद में मिली लोकेशन
पुलिस के अनुसार भूपेंद्र की लोकेशन हैदराबाद में मिल रही है। पुलिस उसकी गतिविधियों के साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। लाइव में जुड़े लोगों से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।


-दूसरे वीडियो में कहा, हत्या से कोई लेना-देना नहीं
भूपेंद्र का एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अंकित हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं होने की बात कहता नजर आ रहा है। पुलिस दोनों वीडियो की जांच कर रही है और भूपेंद्र की भूमिका को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed