फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज से पांच लाख के बैटरे चोरी

बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज से पांच लाख के बैटरे चोरी

Thu, 14 Feb 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज से पांच लाख के बैटरे चोरी
झिंझाना। चोरों ने बुधवार की रात ऊन रोड स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज के ताले तोड़ कर लाखों रुपये की बैटरी चोरी कर ली। एसडीओ टेलीफोन की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ऑपरेटर गजेंद्र चौधरी एक्सचेंज पहुंचा तो चोरी का पता चला। उसने ताले टूटे देखकर एसडीओ कैराना रामलाल वर्मा को इसकी सूचना दी दी। एसडीओ ने झिंझाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द ही चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया। एसडीओ राम लाल वर्मा ने करीब पांच लाख रुपये कीमत की बैटरी और अन्य सामान चोरी की तहरीर दी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक्सचेंज पर नहीं सुरक्षा गार्ड
एक्सचेंज में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के बाद भी विभाग की ओर से यहां कोई सुरक्षा गार्ड या चौकीदार नियुक्त नहीं किया गया है। एसडीओ रामलाल वर्मा ने बताया की बीएसएनएल अभी घाटे में चल रहा है। इसके चलते गार्ड की नियुक्ति नहीं की जा रही है। यहां पर बाबू सिंह चौकीदार नियुक्त है। मगर, वह आ नहीं रहा है। उसने अवकाश भी नहीं लिया है। विभागीय जांच कर उसके खिलाफ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed