फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खाद की दुकानों पर छापे मारी अभकियान से मची खलबली, 19 दुकानों में 17 नमूने भरे, 27 दुकानदारों को नोटिस जारी, जवाब तलब

खाद की दुकानों पर छापे मारी अभकियान से मची खलबली, 19 दुकानों में 17 नमूने भरे, 27 दुकानदारों को नोटिस जारी, जवाब तलब

Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
खाद की दुकानों पर छापे मारी अभकियान  से मची खलबली,   19 दुकानों में 17 नमूने भरे, 27 दुकानदारों को नोटिस जारी, जवाब तलब
शामली। शासनादेश के निर्देश पर जिले की कृषि विभाग की टीम ने फर्टीलाइजर की 19 दुकानों पर छापेमारी कर उर्वरकों के 17 नमूने लिए। अभियान के दौरान दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। कैराना और कांधला में 27 फर्टीलाइजर अपनी दुकान बंद करके भाग निकले। जिन्हें नोटिस जारी करके जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को शासन के निर्देश पर डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने जिले की कृषि विभाग की टीम गठित करके फर्टीलाइजर की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। शामली तहसील में एसडीएम सदर प्रशांत भारती और जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरीशंकर, कैराना में एसडीएम अमित पाल व भूमि संरक्षण अधिकारी डॉक्टर नीरजा सिंह, ऊन तहसील में एसडीएम केपीएस तोमर व जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास मलिक के नेतृत्व छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरीशंकर सिंह ने बताया कि कुल 19 दुकानों पर छापेमारी कर ऊन में चार, कैराना में चार, शामली तहसील में नौ नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। कैराना और कांधला में 27 दुकानें बंद होने पर नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया है। शामली शहर में वीवी इंटर कालेज रोड, गन्ना विकास समिति कार्यालय व बुटराड़ा में छापेमारी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed