फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एच्छिक ब्यूरो की बैठक में तीन मामलों में समझौता

एच्छिक ब्यूरो की बैठक में तीन मामलों में समझौता

Sun, 06 Jan 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
एच्छिक ब्यूरो की बैठक में तीन मामलों में समझौता
ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में तीन मामलों में समझौता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रविवार को नगर पालिका सभागार में महिला सहायता प्रकोष्ठ ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक लगभग 16 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें तीन मामलों में समझौता हो सका।
रविवार को शहर के नगर पालिका सभागार में महिला सहायता प्रकोष्ठ ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया। एसपी अजय कुमार की अध्यक्षता में ब्यूरो सदस्यों ने लगभग 16 मामलों में सुनवाई की। सुनवाई के दौरान तीन मामलों में समझौता हो सका है। इस अवसर पर मीनू तालियान, रामकुमार वर्मा, मोनिका कपूर, बीना अग्रवाल, श्रीकांत जैन, तरुण, ईश्वरदयाल, रीना गौतम, पवन कुमार सिंघल, दीपशिखा, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चाकू के साथ तीन पकड़े
शामली। आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान सिक्का निवासी राजकमल, रवि और भूरा को तीन चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। इनके अलावा क्लीनर से कुकर्म के आरोपी ट्रक चालक विपिन और छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी आसमोहम्मद को कोर्ट पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब तस्करी में तीन गिरफ्तार
शामली। बाबरी पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को कैंड़ी मोड़ से डैनी व सोमपाल निवासी गांव कैड़ी को 20-20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा हिरनवाड़ा निवासी शिवकुमार को उसके गांव के मोड़ से 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
कृषि यंत्र में किसान का हाथ कटा
शामली। गांव जौला निवासी जमशेद खेत पर गया था, वहां पर कृषि यंत्र में की चपेट में आकर उनका एक हाथ का आगे का हिस्सा कट गया। किसान को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत किया
शामली। शहर के नाला पटरी दयानंद नगर पर नाला पटरी पर एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था को उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed