{"_id":"5bedbc3fbdec2269c41f579a","slug":"51542306879-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खुलेगी राशन कार्डों के फर्जीवाड़े की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खुलेगी राशन कार्डों के फर्जीवाड़े की पोल
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन/जलालाबाद। खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्डों में फर्जीवाडे़ की लगातार मिल रही शिकायतों पर आपूर्ति विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग की टीम चार दिनों तक जलालाबाद कस्बे के मोहल्लों में जांच करेगी।
हाल में भी कस्बे के कुछ लोगों ने आपूर्ति कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया था कि कस्बे में कई अपात्रों के पात्र गृहस्थी योजना के तहत खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड बना दिए, जबकि कस्बे में ही कई ऐसे परिवार हैं जो पात्रता के दायरे में आने के बावजूद सरकारी की लाभकारी योजना से वंचित हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय के निर्देश पर विभाग ने कस्बे के राशन कार्डों की जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक वैशाली अहलावत टीम के साथ जलालाबाद पहुंची और राशन कार्डों की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि राशन कार्डों की जांच अगले चार दिन तक चलेगी। इस दौरान 3037 पात्र गृहस्थी व 529 अंत्योदय राशन कार्डों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान प्रत्येक कार्ड धारक के घर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान यदि कई लोग अपात्र मिलते हैं तो उनके राशन कार्ड के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उनके स्थान पर पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा।