फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लोभ जीव के कर्मो का नाश करता है- विज्ञान सागर जी महाराज

लोभ जीव के कर्मो का नाश करता है- विज्ञान सागर जी महाराज

Tue, 18 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
लोभ जीव के कर्मो का नाश करता है- विज्ञान सागर जी महाराज
‘जीव के कर्मों का नाश करता है लोभ’
विज्ञापन

शामली। दशलक्षण पर्व के चौथे दिन 9वें तीर्थांकर पुष्प दंत भगवान का मोक्ष कल्याणक के रूप मनाया गया। इस मौके पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने पुष्प दंत भगवान को लड्डू चढ़ाया। जैन संत विज्ञान सागर जी महाराज ने उत्तम शौच के बारे में अवगत कराया।

तालाब रोड जैन धर्मशाला में श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर से दश लक्षण पर्व के चौथे दिन 9वें तीर्थांकर पुष्प दंत भगवान का मोक्ष कल्याणक के रुप में मनाया गया। इस मौके पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने पुष्प दंत भगवान को लड्डू चढ़ाया। भगवान आदिनाथ का विधान किया गया। सौधर्म इंद्र और इंद्राणी अखिलेश जैन, रिंकी जैन ने शांतिधारा कराई। इंद्र-इंद्राणियों ने जपमाला की। जबलपुर से आए विधान आचार्य राजेश जैन ने विधि विधान से पाठ कराया। जैन संत विज्ञान सागर जी महाराज ने चौथे दिन उत्तम शौच के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लोगों को शौच धर्म के प्रति रुचि कम है। लोभ-मोह, माया और जीव विधान पाठ से हटता जा रहा हैं। धन के लोभ के कारण अपने बच्चों की देखभाल भी जीव नहीं कर पा रहे है। पैैसा कमाने के चक्कर में जीवन बेकार कर लिया। इस मौके पर श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर से सतेंद्र जैन, अनीता जैन ने लड्डू की बोली प्राप्त की। सामग्री प्रदाता नवीन जैन, प्रवीण जैन, मंजू जैन, शिशिर जैन, राकेश जैन, प्रमिला जैन, साधना जैन, सलेखचंद जैन, सुमत प्रसाद जैन ने लड्डू चढ़ाया। समिति के अध्यक्ष जेके जैन एडवोकेट, महामंत्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, वीरेश जैन, सलेख चंद जैन, राजीव जैन, डीके जैन, अरविंद जैन, राहुल जैन, श्रीपाल जैन, सुदेश जैन, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed