फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मिली निरीक्षण में खामिया, सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में गंदगी

मिली निरीक्षण में खामिया, सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में गंदगी

Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मिली निरीक्षण में खामिया, सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में गंदगी
चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाई
विज्ञापन

थानाभवन। प्रदेश के उच्च शिक्षा के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी नरेंद्र शंकर पांडे ने थाना ब्लाक के ख्यावड़ी के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में गंदगी व अव्यवस्था देखकर भड़क उठे। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी नरेंद्र शंकर पांडे ने ग्राम ख्यावड़ी के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ख्यावड़ी में बनाए जा रहे शौचालयों की गुणवत्ता और मानकों का ध्यान रखने के लिए कहा। शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य नहीं करने वाली निर्माण एजेंसियों को काली सूची में डाला जाएगा। विशेष सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र थानाभवन पहुंचकर निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में महिला वार्ड में सफाई नहीं होने पर ओपीडी का कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। मौके पर शौचालय में गंदगी पाई गई। शौचालय के सामने ही मलेरिया का रूम बना दिया है। विशेष सचिव ने कार्यवाहक सीएमओ व चिकित्सा अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जब नेत्र परीक्षण कक्ष में पहुंचे तो यहां डाक्टर आलोक कुमार गंदा एप्रेन पहने हुए थे, जिस पर वह नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि वह लोगों को क्या ठीक करेंगे, बल्कि खुद ही बीमार पड़ जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एक्सरे प्लेट तीन माह से खत्म पाई गई। हालांकि दो दिन पहले कुछ प्लेट आई जरूर, लेकिन वह एक दिन भी नहीं चल पाई। इस बाबत जब अधिकारियों से सवाल पूछा तो वह बगले झांकने लगे। आशाओं को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाया है, तो उनके काम भी बेहतरी देखने को मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओ के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए। नोडल अधिकारी ने थाने पहुंचकर निरीक्षण किया। फरियादी सावेज ने बताया कि छात्रों के बीच हुए झगडे़ के बाद थानाध्यक्ष ने बिना गलती से उसे पकड़कर पहले मारपीट की और फिर गालीगलौज की है। वहीं, अहमदगढ़ निवासी महिला राजेश ने ससुर व जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया। इस पर नोडल अधिकारी ने सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पंचायत व ब्लाक भी पहुंचे नोडल अधिकारी ने पहुंचकर भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंद कमरे में अधिकारियों व स्टॉफ की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की अनदेखी करने वालों कर्मियों को चिह्नित कर दंडित किया जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले तथा योजनाओं के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव, टीकाकरण व बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए ए.एन.एम., आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आपसी समन्वय व टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed