{"_id":"5b940bfe867a557fe253647e","slug":"51536429054-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का गन्ने का बकाया संपूर्ण भुगतान हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का गन्ने का बकाया संपूर्ण भुगतान हो
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को बकाया गन्ने का पूरा भुगतान हो
शामली। किसान यूनियन ने संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान चीनी मिलों से कराए जाने की मांग की गई है। बकाया भुगतान न होने पर किसान यूनियन विरोध करेगी।
शनिवार को सिंभालका गांव में बबलू के आवास में किसान यूनियन की बैठक में राष्ट्रीय सचिव विक्रांत चौधरी ने कहा कि 11 सितंबर को मुख्यमंत्री बड़ौत आ रहे हैं। मुख्यमंत्री को किसानों का गन्ने का संपूूर्ण भुगतान कराकर आने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव शामली चीनी मिल का फरवरी माह का बकाया गन्ना भुगतान 15 सितंबर तक कराए, यदि चीनी मिल फरवरी माह का बकाया गन्ना भुगतान 15 सितंबर तक नहीं करती है, तो 15 सितंबर के बाद किसान यूनियन कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर किसान यूनियन के प्रदेश सचिव संजीव चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव- गांव बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज पंवार ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कृष्णपाल सिंह ने की। इस मौके पर राजवीर सिंह, देशपाल सिंह, आनंद कुमार, विजयपाल सिंह, सुधीर, अभिमन्यु, चिराग, जुगमेंद्र साहब सिंह मौजूद रहे।