{"_id":"5b69f1234f1c1ba33e8b5a60","slug":"51533669667-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन टूटकर गिरी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन टूटकर गिरी, मचा हड़कंप
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत लाइन टूटकर गिरी, मचा हड़कंप
कांधला। हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर गिरने के कारण अफरातफरी मच गई। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की है।
कस्बा कांधला में मैन बस स्टैंड के पास से विद्युत लाइन काफी समय से जर्जर थी। कस्बा निवासी अमित, साजिद, देवेंद्र, राहुल, शहजाद, उमेद , हाजी अनवार, इकराम ने बताया कि पूर्व में कई बार अधिकारियों से जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते मंगलवार विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। विद्युत लाइन टूटकर गिरने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पास के दुकानदार ने बिजलीघर पर कॉल करके विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से जर्जर तारो को बदलवाए जाने की मांग की है।
संदूक में रखे जेवर गायब
कैराना । कोतवाली कैराना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर राई निवासी नसीम अहमद ने मंगलवार दोपहर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब छह माह पूर्व उसने अपने घर में संदूक में चार जोड़ी कुंडल, चांदी के दो हार, तीन जोड़ी सैंपिल, दो कंगन, सौंकबंद, अंगूठी आदि जेवर रखे थे। मंगलवार सुबह जब उसने संदूक खोली, तो जेवर नहीं मिले। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।