{"_id":"5b5a1ccd4f1c1b07788b633b","slug":"51532632269-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज प्रबंध समिति वीसी के आदेश का नहीं कर रही पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज प्रबंध समिति वीसी के आदेश का नहीं कर रही पालन
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के वीसी ने आरके पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति को योग्य कार्यवाहक प्राचार्य को कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन न होने पर विश्वविद्यालय प्रबंध तंत्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।
वर्तमान में आरके पीजी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार है। जिसको अयोग्य ठहराते हुए कॉलेज के ही एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. ओमकार सिंह ने यूनिवर्सिटी में शिकायत की थी। जिसके बाद मामले को सुनते हुए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एनके तनेजा ने डॉ. अरविंद कुमार के द्वारा एपीआई के अंक न दिखाने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने 14 मई को कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव को आदेश देते हुए कृषि वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. ओमकार सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य का पद ग्रहण कराने के निर्देश दिए थे। कार्यभार ग्रहण न कराने के चलते डॉ. ओमकार सिंह ने 25 मई को फिर से वीसी को पत्र भेजकर शिकायत की थी। जिसके वीसी ने 18 जुलाई को फिर से पत्र भेजते हुए पत्र मिलने के बाद तीन दिन के अंदर कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए है। वहीं आदेश का पालन न करने पर विश्वविद्यालय प्रबंध तंत्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए बाध्य होगा। जिसके बाद भी अभी तक कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा डॉ. ओमकार सिंह को प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण नहीं कराया है।