फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कार्यालय और आवासीय परिसर में पौधे लगाएं - डीएम

कार्यालय और आवासीय परिसर में पौधे लगाएं - डीएम

Fri, 08 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय और आवासीय परिसर में पौधे लगाएं - डीएम
कार्यालय और आवासीय परिसर में पौधे लगाएं - डीएम
विज्ञापन

शामली।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है, जिसमें सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यालय तथा आवासीय परिसर में पौधे लगाकर सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला वन रक्षक समिति की बैठक हुई। उसमें जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उसे हर हाल में पूरा करना है। जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रभागीय वनाधिकारी अनुज कुमार सक्सेना ने कहा कि किसी भी भवन की दीवार से डेढ़ मीटर दूरी पर, पेड़ से पांच मीटर की दूरी पर दूसरा पौधा लगाया जाना उचित रहता है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण में अभियान के रूप में हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार अत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीबी रोगियों को तलाश करेंगी 54 टीमें
शामली। टीबी रोगियों को तलाशने के लिए जिले में 54 टीमों का गठन किया गया है। यह अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 11 जून से 29 जून तक चलेगा, जिसमें पांच पांच दिन के दो अभियान बनाए गए हैं। इसके बाद सितंबर, दिसंबर और फरवरी में फिर से टीबी मरीजों की जांच के लिए अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सफल कुमार ने बताया कि टीबी के मरीजों की पहचान के लिए प्लास्टिक के दो कंटेनर (छोटे डिब्बे) दिए जाएंगे। उनमें से एक कंटेनर में मौके पर ही बलगम जांच के लिए लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों को उपचार के लिए प्रतिमाह 500 रुपये दिए जाएंगे। जिले से बाहर मेरठ अथवा दूसरे स्थानों पर इलाज कराने के लिए जाने पर किराया भत्ता के रूप में 600 रुपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों की जांच के लिए जिले में 10 माइक्रोस्कोप है, जबकि दो एलईडी माइक्रोस्कोप भी मौजूद हैं। टीबी के मरीजों को जांच के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed