{"_id":"5aeb51794f1c1b340a8b7c2f","slug":"51525371257-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी तूफान से गेहूं व आम की फसल पर आफत व कहर पूरी रात गायब बिजली, दोपहर बाद आपूर्ति से लोगो को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी तूफान से गेहूं व आम की फसल पर आफत व कहर पूरी रात गायब बिजली, दोपहर बाद आपूर्ति से लोगो को मिली राहत
Updated Thu, 03 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से गेहूूं व आम की फसल को नुकसान
शामली। आंधी के कारण जिले में बिजली खंभे व तार क्षतिग्रस्त होने से पिछले 24 घंटो में ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे से लेकर बीस घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 10 से लेकर 15 प्रतिशत व आम की 20 से लेकर 25 प्रतिशत नुकसान पहुंचा है। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे थोड़ी देेर के लिए बूंदाबांदी के बाद पछुआ हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आंधी और बूंदाबांदी के आसार है।
बुधवार की दोपहर तीन बजे के बाद धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी आने के बाद जिले की ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे से लेकर बीस घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। धूल भरी आंधी के बाद जिले के 50 से लेकर 60 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली आपूर्ति ठप वाले गांव मुंडेट खुर्द, टिटौली, कसेरवा खुर्द, बधेव, मालेडी, मुंडेट कला, गोहरनी, भैंसवाल, खेड़ीकरमू, लिलौन बलवा गांव शामिल है। क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को ठीक कराकर दोपहर बाद बिजली आपूर्ति को चालू कराया गया हैं। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि आंधी व बूंदाबांदी से जिले के 83 बिजली घर प्रभावित हुए है। शहर क्षेत्र के बिजली घरों को चार घंटा व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बिजली घरों को 14 घंटे से लेकर 20 घंटे तक प्रभावित रहे हैं।
10 प्रतिशत गेहूं व 25 प्रतिशत आम की फसल को नुकसान
शामली। जिले में गेहूं की 80 प्रतिशत कटाई हो चुकी है, और 60 प्रतिशत गेहूं की थ्रेसिंग हो पाई है। ज्यादातर ऊन ब्लाक में गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग कार्य पूूरा नहीं हो पाया है। आंधी और बूंदाबांदी से सकौती निवासी सचिन ने बताया कि गेहूं कटाई के बाद 25 बीघा भूसा खेतों मे पड़ा हुआ था। आंधी आने से 15 क्विंटल गेहूं का फसल हवा में उड़ गया है। गांव के राजवीर की छह बीघा गेहूं की फसल, प्रवीण काी 10 बीघा, लखविद्र सरदार का 10-12 बीघा व पूर्ण की सात बीघा गेहूं की कटी फसल भीग जाने से नुकसान पहुंचा हैं। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि जिले में गेहूं की 80 प्रतिशत कटाई ह ोचुकी है, और 60 प्रतिशत गेहूं की थ्रेसिंग हो पाई है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर ऊन ब्लाक में गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग कार्य पूूरा नहीं हो पाया हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार आंधी से बूंदाबांदी से गेहूं की थ्रेसिंग हुई। 10 से लेकर 15 प्रतिशत उस फसल को नुकसान पहुंचा है कि कटाई के लिए गेहूं की फसल थ्रेंसिग होनी थी। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि आंधी से गेहूं व भूसा को दस प्रतिशत व आम की फसल को 20-25 प्रतिशत नुकसान पहुंचा हैं। जिला उद्यान निरीक्षक सोमपाल मलिक ने बताया कि आंधी से बागों के खेतों के पेड़ गिरे हैं। उन्होंने बताया कि आम के पेड़ों को ज्यादा तर मुंडेट, टिटौली, बंधेव, कांधला, कैराना, बाबरी, थानाभवन क्षेत्रों के आम के बागों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
फिर सकता है बदल सकता है मौसम
शामली। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे के आकाश में बादल और तेज हवाओं के साथ थोड़ी देेेर के लिए बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से दिन का मौसम ठंडा हो गया है। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आंधी और बूंदाबांदी के आसार है। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे के लगभग तेज हवाओं के साथ आधा घंटे तक बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के बाद मौसम में सुधार आया। पछुआ हवाएं चलने व हलकी धूप निकलने से दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौ किमी पछुआ हवाएं चलने से 45 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई है। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार को आकाश में आंधी के आसार बने हुए हैं।