फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिक्षा है अनमोल रत्न, पढ़ने का सब करो जतन

शिक्षा है अनमोल रत्न, पढ़ने का सब करो जतन

Sat, 14 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा है अनमोल रत्न, पढ़ने का सब करो जतन
जलालाबाद। कस्बे के उच्च प्राथमिक विधालय, प्राथमिक विधालय नंबर एक एवं दो में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर जन-जन को जागृत करने के लिए नारे लगाकर जागरूक किया। हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई, सब मिलकर करो पढ़ाई, शिक्षा है अनमोल रत्न, पढ़ने का सब करो जतन, घर-घर में विधा दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ आदि स्लोगन के साथ स्कूल चलो रैली खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर जामा मस्जिद, बंबा चौक, मैन बाजार, पाल मार्केट, नया बस स्टैंड, इंद्रा गेट, घंटाघर चौक होते हुए वापिस खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंची। इस दौरान सुदेश विश्वकर्मा, प्रधान अध्यापक राजेश कुमार, भूप सिह, बबीता सैनी, मीणा रानी, अनुपमा, अनीता कश्यप, ममता रानी, शालू रानी, जितेंद्र लोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed