{"_id":"5a7c9b2b4f1c1ba0268b920d","slug":"51518115627-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन निदेशक एनएचएम ने कराया भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन निदेशक एनएचएम ने कराया भौतिक सत्यापन
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सेवाओं का किया भौतिक सत्यापन
शामली। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के निदेशक के आदेश पर गठित चार सदस्यीय टीम ने एसीएमओ द्वारा गोद लिए गांव मुल्लापुर का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं का भौतिक सत्यापन किया।
शासन की योजना स्वस्थ गांव, खुशहाल गांव के तहत एनएचएम के निदेशक के निर्देश पर गांवों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए सहायक निदेशक सहारनपुर की ओर से चार सदस्यीय टीम का गठन किया, जिसमें क्षेत्रीय मिशन कोआर्डिनेटर शमशीर आलम के नेतृत्व में डीसीपीएम फईम अहमद, जिला कम्युनिटी प्रबंधक बृजेश, राम ललित वर्मा, परवेज तालिब जिला मैनेजर (कोल्ड चेन) शामिल हैं। टीम की ओर से जिले के 14 गांवों का निरीक्षण किया जाना है। टीम गांव में जाकर जांच करेगी कि गांव में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, पंजीकरण के बाद प्रसव पूर्व उनकी जांच, उनका संस्थागत प्रसव और उसके बाद बच्चों का पंजीकरण एवं टीकारण 90 प्रतिशत से ऊपर होना चाहिए। बृहस्पतिवार को यह टीम थानाभवन क्षेत्र के गांव मुल्लापुर में पहुंची और नौ महिलाओं को चेक किया। इनमें से आठ महिलाओं की डिलीवरी अस्पताल में होनी पाई गई, जबकि एक डिलीवरी घर पर होनी पाई गई। इसके बाद उन्होंने 12 माह से लेकर 23 माह तक के दस बच्चों के टीकाकरण का सत्यापन किया। सभी बच्चों का टीकाकरण पाया गया। टीम ने योजनाओं का लाभ ले रही महिलाओं से बात भी की। इस दौरान एएनएम ज्योति, आशा रेखा रानी, आंगनबाड़ी कविता, थानाभवन सीएचसी प्रभारी रवि पालीवाल आदि मौजूद रहे।
सम्मान के लिए भेजा जाएगा नाम
डीसीपीएम फईम अहमद ने बताया कि जिस गांव में पंजीकरण, टीकाकरण और संस्थागत डिलीवरी 90 प्रतिशत से अधिक पाई जाती है। उस गांव को सरकार की ओर से 50 हजार की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में मिलती है। ग्राम स्वास्थ्य समिति को 30 हजार और बाकि 20 हजार रुपये में से बीस प्रतिशत गांव प्रधान और 80 प्रतिशत आशा और एएनएम को प्रोत्साहन के रूप में मिलते है।