फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों नहीं चलेगा बहाना

बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों नहीं चलेगा बहाना

Fri, 12 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों नहीं चलेगा बहाना
बगैर मेडिकल के शिक्षकों को अवकाश नहीं मिलेगा
विज्ञापन

शामली।
यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के दौरान शिक्षक बीमारी का बहाना नहीं बना सकेंगे। इस बार मुख्य चिकित्साधिकारी के मेडिकल प्रमाणपत्र के बिना किसी भी शिक्षक को अवकाश नहीं मिल सकेगा।

जिले में बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षाओं को लेकर शासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर कक्ष निरीक्षक के रूप में शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यृूटी लगाई जानी है। विगत वर्षों में देखा गया कि कई शिक्षक परीक्षा कार्य नहीं करना चाहते और बीमारी का बहाना बनाकर अवकाश ले लेते हैं। इसके चलते अक्सर परीक्षा कार्य में बाधित हो जाता है। शिक्षकों की इस कारगुजारी पर अंकुश लगाने के लिए ही परिषद ने यह व्यवस्था लागू की है। बीमारी का अवकाश लेने से पहले शिक्षक और कर्मचारियों को अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मुख्य चिकित्साधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त करना जरूरी होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को नियमानुसार अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि शासन के आदेशों को पालन किया जाएगा। सीएमओ के मेडिकल प्रमाणपत्र के बिना किसी को भी अवकाश नहीं दिया जाएगा। उधर, परीक्षा केंद्रों पर यदि प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों के पुत्र या पुत्री परीक्षा दे रहे हैं, तो संबंधित को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed