फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांवड लेने गए युवक की हादसे में मौत

कांवड लेने गए युवक की हादसे में मौत

Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
कांवड लेने गए युवक की हादसे में मौत
ऊन।
विज्ञापन

कांवड़ लेने हरिद्वार गए युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग हरिद्वार रवाना हो गए।
कस्बा ऊन निवासी आशीष पुत्र मांगा 14 जुलाई को साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से हरिद्वार गया था। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते समय कनखल के पास आशीष ट्रैक्टर ट्राली से गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसके साथी नजदीकी अस्पताल में आशीष को लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव लेने के लिए हरिद्वार रवाना हो गए। आशीष की मौत से ऊन कस्बे में शोक छा गया।
विज्ञापन

युवती की पिटाई की
ऊन। पुलिस चौकी ऊन क्षेत्र के गांव हरसाना में काठा नदी के पास खेत में युवती से दो युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवती को अपहरण कर ले जाने की कोशिश की गई। युवती ने विरोध किया, तो उसे पीट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हरसाना निवासी अनीता पुत्री उदल सोमवार दोपहर काठा नदी के पास अपने खेत से चारा काट रही थी। इसी दौरान दो युवक कार लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने अनीता को खींचकर कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। शोरशराबा होने पर किसान इकट्ठा हो गए। इसके चलते दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को युवती के अपहरण की कोशिश की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को ऊन चिकित्सालय में भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज नरेश राणा का कहना है कि मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है, दो पक्षों में मारपीट हुई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

स्मैक के साथ दबोचा युवक
चौसाना। क्षेत्र में नशे का धंधा बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। सोमवार रात चौसाना चौकी पुलिस ने गांव जिजौला से एक युवक को दबोचा, जिसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस आरोपी युवक को चौसाना चौकी ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। पकडे गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed