फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली मिल पर दूसरे दिन किसानों का बेमियादी धरना जारी

शामली मिल पर दूसरे दिन किसानों का बेमियादी धरना जारी

Fri, 07 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली मिल पर दूसरे दिन किसानों का बेमियादी धरना जारी
किसानों का शामली मिल पर बेमियादी धरना जारी
विज्ञापन

शामली। गन्ना प्रबंधक कमेटी का शामली चीनी मिल परिसर में पहुंचकर संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। किसानों ने कहा कि बकाया भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल परिसर में गन्ना प्रबंधक कमेटी का बकाया भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। गन्ना किसानों ने आरोप लगाया कि चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आरएस सहरावत ने पांच जुलाई को 18 मार्च तक का बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, अभी तक शामली चीनी मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुुगतान नहीं किया गया है। पांच जुलाई तक बकाया भुगतान नहीं होने पर गन्ना प्रबंधक कमेटी ने शामली चीनी मिल परिसर में पहुंचकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। पहले भी चीनी मिल अधिकारी किसानों को बकाया भुगतान का आश्वासन देते रहे हैं। किसानों का शामली चीनी मिल पर करीब 108 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयर मैन विनोद मलिक, शामली गन्ना समिति के वाइस चेयरमैन विरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, सतेंद्र डायरेक्टर, चरण सिंह, ब्रिजेश, धर्मपाल, मनोज पंवार, विनोद, डॉक्टर रियाज, इशम सिंह, नवाब सिंह, मोनू आदि किसान मौजूद रहे। गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह ने बताया कि गन्ना महाप्रबंधक आरएस सहरावत व अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार से बकाया भुगतान को लेकर वार्ता का क्रम जारी है। हालांकि अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed