फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   500 square meter land reduced for two storey district employment office

Shamli News: दो मंजिला जिला सेवायोजन कार्यालय के लिए 500 वर्ग मीटर भूमि हुई कम

Tue, 10 Dec 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 10 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
500 square meter land reduced for two storey district employment office
शामली। जिला मुख्यालय पर जिला सेवायोजन कार्यालय भवन के लिए 500 वर्ग मीटर भूमि कम पड़ गई है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से भूमि पैमाइश के बाद सेवायोजन कार्यालय भवन की भूमि को कम होने की रिपोर्ट भेज दी है। नवीन जिला मुख्यालय पर जिला सेवायोजन विभाग की ओर से एक हजार वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि पिछले तीन साल में जिला सेवा योजन कार्यालय की लागत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे नवीन जिला मुख्यालय गोहरनी में जिला सेवा याेजन कार्यालय के लिए 500 वर्ग मीटर भूमि जिला प्रशासन ने आरक्षित की थी। दो मंजिला जिला सेवायोजन कार्यालय भवन का लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से एक करोड़ 21 लाख रुपये की लागत का इस्टीमेट बनाकर तत्कालीन डीएम ने शासन को भेजा था।
विज्ञापन

शासन ने लोक निर्माण विभाग से री-इस्टीमेट मांगा था। इस साल जिला सेवा योजन कार्यालय भवन के लिए बजट मिलने की उम्मीद थी, किंतु इस साल भी बजट नही मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवा योजन कार्यालय अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग प्रातीय खंड शामली की ओर नवीन जिला मुख्यालय पर सेवायोजन कार्यालय की पैमाइश के बाद भूमि कम होने की रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि भवन के लिए एक हजार वर्ग मीटर भूमि जिला प्रशासन से मांगी जाएगी। डीएम-एडीएम एवं एसडीएम के नाम भूमि मांगने के लिए डिंमाड लेटर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed