फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   5.68 crore was accumulated electricity bill

5.68 करोड़ रुपये बिजली का बिल हुआ जमा

Mon, 14 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 14 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
5.68 crore was accumulated electricity bill
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला
शामली। विद्युत उपभोक्ता बिल के लिए 500 और 1000 के नोट 24 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। सोमवार को जिले के सभी बिजली कार्यालयों एवं बिजली विभाग की वैन में बिल के एक करोड़ 17 लाख रुपये जमा कराए हैं। 
विज्ञापन


 प्रतिबंधित नोटो को बिजली बिल के रूप में उपयोग करने की अनुमति के बाद जबरदस्त वसूली हुई। जिसको देखते हुए पॉवर कारपोरेशन ने 14 नवंबर की मध्य रात तक प्रतिबंधित नोट से बिल जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम सात बजे तक एक करोड़ 17 लाख रुपये की बिजली बिल के रूप मे वसूली की गई है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 11 नवंबर से लेकर 14 नवंबर की शाम तक बिजली विभाग पांच करोड़ 68 लाख रुपये की वसूली कर चुकी है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अब 24 नवंबर तक बिल जमा करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बकाएदारों के खिलाफ चलाया अभियान 
शामली। दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ  बिजली विभाग ने अभियान चलाकर 86 मीटर व बिजली की लाइन जब्त की है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विजयपाल सिंह एवं  एसडीओ उमेश कुमार, जेई अरविंद कुमार के नेतृत्व में कांधला- कैराना में दस हजार रुपये से  अधिक के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed