फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   450 per quintal sugarcane price demanded

450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य मांगा

Fri, 13 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
450 per quintal sugarcane price demanded
शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू भानू गुट के किसान - फोटो : SHAMLI
शामली। भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट मेें धरना दिया।
विज्ञापन

भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी अनिल मलिक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि गन्ने का सत्र 2019 व 2020 में जो वर्तमान रेट दिया गया है वह बहुत कम है। सरकार ने पिछले तीन वर्ष से गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। उन्होंने गन्ने का मूल्य कम से 450 रूपये प्रति क्विंटल दिए जाने की मांग की है। कहा कि सरकार ने गन्ने की पत्तियों को जलाने पर प्रतिबंधित किया है, जो बहुत गलत है। सरकार को पहले किसानों को पत्ती नष्ट करने के उपकरण उपलब्ध कराने, किसानों का पिछले वर्ष का भुगतान व 2 वर्ष का बकाया ब्याज तुरंत दिलवाए जाने, पंजाब व हरियाणा की तरह किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुक्त करने, किसानों के 10 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को न रोकने की माग की है। मौके पर प्रदेश महासचिव ।शक्ति सिंह, जिलाध्यक्ष मैनपाल विश्वकर्मा, महिला जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह, अशोक कुमार, प्रहलाद सिंह, पवन सैनी, हर्ष राणा, राव मकमूल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed