फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   450 couples to marry on Republic Day

वैवाहिक बंधन में बधेंगे 450 जोड़े

Sun, 26 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
450 couples to marry on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर वैवाहिक बंधन में बधेंगे 450 जोड़े
विज्ञापन

शामली। गणतंत्र दिवस पर इस बार शादी का जबर्दस्त साया है। शहर के अधिकांश विवाह मंडप ,बैंडबाजे बुक हैं। अनुमान के तौर पर जिले में करीब 450 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। गणतंत्र दिवस का ये खास दिन उन्हें और उनके रिश्तेदारों को भी हमेशा याद रहेगा। यदि किसी की शादी किसी खास दिन हो तो परिवार के अलावा रिश्तेदार और मित्रों को भी याद रहती है।
ऐसा ही इस बार गणतंत्र दिवस पर होने जा रहा है। रविवार को माघ शुक्ल की द्वितीय तिथि है। इस दिन शादी के भी जबर्दस्त साए हैं । हालत ये है कि शहर के अधिकांश विवाह मंडप आदि बुक हैं। बैंडबाजे ओर घोड़ा बग्गी वालों की भी खूब बुुकिंग हुई है। कई पंडित जी भी फेरे कराने के लिए दो दो शिफ्टों में बुक हैं। एक एक घरों में कई कई शादी के कार्ड आए हैं। शहर निवासी व्यापारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उनके यहां रविवार की शादी के तीन कार्ड आए हैं। एक शादी रिश्तेदारी में है। कोशिश है कि तीनों अटेंड करेंगे। बैंड पार्टी संचालक मास्टर गफ्फार ने बताया कि कई साल बाद गणतंत्र दिवस के दिन भी अच्छा साया है। उनका बैंड भी बुक है। टेंट संचालक दीपक के अनुसार गांवों में भी कई शादियां हैं। उनके पास भी चार गांव में दिन और रात की शादी की बुकिंग है। हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बरातघर के मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को काफी बड़ा साया हैष उनके यहां भी मंडप बुक था, लेकिन वो किसी वजह से डेट आगे बढ़ गई। हालांकि मोटे अनुमान के तौर पर जिले में करीब 400 से 450 जोडे़ शादी के बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन

सगाई समारोह में पौधे से होगी मिलाई
शामली। शहर की सीबी गुप्ता कालोनी निवासी और जनता वैदिक कालेज बड़ौत के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रताप चौधरी के बेटे मानवेंद्र की रविवार को सगाई है। लड़की पक्ष दिल्ली से आ रहा है। डॉक्टर चौधरी ने बताया कि वे अपने बेटे की एकदम दहेज रहित शादी कर रहे हैं। रविवार को शहर के एक रिसॉर्ट में सगाई की रस्म है। गणतंत्र दिवस का दिन इसलिए रखा कि ये हमेशा हमें और हमारे सभी रिश्तेदारों के लिए यादगार रहेगा। सगाई में आने वाले रिश्तेदारों और खास मेहमानों की मिलाई की रस्म पौधे से होगी। मिलाई स्वरूप एक पौधा दिया जाएगा, जिससे ये सगाई का दिन और भी अधिक यादगार बन जाएगी। चौधरी ने बताया कि वर और वधू दोनों पक्षों ने सहमति से ये निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed