फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   45 objections were received on reservation

आरक्षण पर उठाए सवाल, अब तक 45 आपत्तियां

Fri, 05 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
45 objections were received on reservation
आरक्षण पर अब तक 45 आपत्तियां आईं
विज्ञापन

शामली/कैराना/थानाभवन। ग्राम पंचायतों के आरक्षण निर्धारण को लेकर आपत्तियों का दौर जारी है। शुक्रवार को भी 21 लोगों ने ब्लॉक और डीपीआरओ कार्यालय में पहुंचकर आपत्तियां दाखिल कीं। दो दिन में कुल 45 आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। अभी आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद इनका निस्तारण किया जाएगा।
शुक्रवार को कैराना ब्लॉक के गांव पावटी कला निवासी सादिक ने एडीओ पंचायत के समक्ष आपत्ति दाखिल की। उसने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव पावटी कला में बीडीसी पद के लिए वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं, लेकिन इन वार्डों में अनुसूचित जाति का कोई व्यक्ति नहीं रहता। इस कारण बीडीसी का पर्चा इन वार्डों से नहीं भरा जा सकता। ग्रामीण ने अनुसूचित जाति का वोट न होने के कारण इन वार्डों में एससी के स्थान पर ओबीसी के लिए सीट आरक्षित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थानाभवन ब्लॉक में एक आपत्ति दर्ज की गई है। बुंटा गुराना निवासी ने आपत्ति की है कि गांव में प्रधान पद की सीट एससी के लिए आरक्षित होनी चाहिए थी, लेकिन इसे ओबीसी के लिए आरक्षित कर दिया गया। उन्होंने इस संबंध में पुनर्विचार करने एवं सीट को एससी में घोषित करने की मांग की है। अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह की आपत्तियां दाखिल हुईं हैं। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 21 आपत्तियां दाखिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed