फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   45 days from the ATM shutter down

45 दिन से एटीएम के शटर डाउन

Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
45 days from the ATM shutter down
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नोटबंदी के 45 दिन के बाद जनपद के एटीएम लोगों को कोई राहत नहीं दे पा रहे हैं। ज्यादातर बैंकों के एटीएम आज तक नहीं खुल सके। कुछ बैंकों के एटीएम कैश डलता है, तो सिर्फ दिन में एक बार। जो एक घंटे में ही समाप्त हो जाता है। लोग एटीएम पर चक्कर काटते रहते हैं लेकिन उन्हें कैश नहीं मिल
विज्ञापन

पाता। दो दिन की लगातार छुट्टी होने के बाद भी पहले ही दिन शहर के बडे़ बैंकों के एटीएम के शटर डाउन रहे।

नवंबर से नोटबंदी के चलते आज तक कस्बे व शहर के एटीएम छुट्टी के दिनों में कोई राहत देते नजर नहीं आए। बिना छुट्टी के दिन तो शहर के कुछ एटीएम में दिन में एक बार कैश डलने के बाद आज तक दूसरी बार कैश नहीं डल सका। जिन एटीएम पर कैश डाला जाता तो वहीं पर जबरदस्त भीड़ लग जाती । जिसके बाद वहां कैश निकालने के लिए मारामारी मच जाती। एटीएम पर न तो गार्ड की तैनाती और न ही पुलिस की तैनाती रहती। जिसके बाद वहां एक से ज्यादा एटीएम प्रयोग करने पर जरा सी देर में ही हंगामा होने लगता। 
विज्ञापन


शहर में छुट्टी के दिनों में भी एटीएम शोपीस ही बने नजर आए। जिससे लोग सुबह से ही घर से निकलने के बाद शहर के चक्कर काटकर घर को मायूस होकर ही लौटना पड़ा।

गांव के ज्यादातर बैंकों में आज भी कैश की किल्लत चल रही है। जिसके बाद ग्रामीण लोग एटीएम कार्ड से दो हजार निकालने के लिए शहर के एटीएम पर चक्कर काटने के बाद भी ज्यादातर एटीएम राहत नही दे सकें। शहर में लगभग 20 से भी ज्यादा एटीएम मौजूद हैं, लेकिन ज्यादातर छुट्टी व अन्य दिनों में कोई राहत दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के कारण पहले दिन ही शहर के एसबीआई व इलाहाबाद जैसे बडे़ बैंकों के एटीएम भी बंद ही मिले। कुछ छोटे बैंकों के एटीएम दिन में एक ही बार में कैश डालने के बाद एक घंटे में ही समाप्त हो गया। जिसके बाद फिर लोग इधर उधर भागते नजर आए।


शनिवार को शहर के इंडियन बैंक एटीएम व एचडीएफसी एटीएम पर भारी भीड़ रही। जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ के कारण हंगामा होता रहा। जिसके बाद एक घंटे बाद ही कैश समाप्त हो गया। लोगों को सुबह से लाइन में लगने के बाद भी मायूस होकर ही लौटना पड़ा। 45 दिन बाद भी एटीएम के हालात सुधरने का नाम नही ले रहे। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed