फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   43 new tuberculosis patients were found in the district

Shamli News: जिले में 43 क्षय नए रोगी मिले

Sat, 11 Mar 2023 05:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Mar 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
43 new tuberculosis patients were found in the district
- घर-घर चलाया गया 15 दिवसीय सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान
विज्ञापन

- 2.93 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 600 नमूनों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। घर-घर सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के तहत 43 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब सक्रिय क्षय रोगियों की संख्या बढ़कर 1145 हो गई है। इस अभियान के तहत 2.93 लाख लोगों की स्क्रीनिंग गई, जिनमें करीब 600 संभावित लोगों के नमूनों की जांच कराई गई।



जिले में क्षय रोगी लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 22 फरवरी से पांच मार्च तक घर-घर सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाया। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने कुल आबादी में 20 प्रतिशत आबादी यानि 321675 लोगों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इनमें उन क्षेत्रों का चयन किया गया, जहां पर पिछले सालों में क्षय रोगी ज्यादा मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों ने लगभग 2.93 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान क्षय रोग के लक्षण वाले संभावित 600 लोगों के नमूने लेकर जांच कराई गई। जांच में 43 मरीजों में क्षय रोग की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

क्षय रोग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि 15 दिवसीय अभियान के तहत 43 नए क्षय रोगी मिले हैंं। नए क्षय रोगियों का उपचार शुरू कर दिया गया है। जिले में इस समय लगभग 1145 सक्रिय रोगी हैं, जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर किसी व्यक्ति में क्षय रोग के लक्षण हैं, तो सरकारी अस्पताल में जांच अवश्य कराएं। समय पर सही उपचार कराने से क्षय रोगी जल्दी ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्षय रोग के लक्षण
- सांस फूलना और सांस लेने में परेशानी होना।
- तीन सप्ताह से अधिक समय तक खांसी होना।
- सीने में तेज दर्द होना।
- शाम को बुखार होना।
- भूख में कमी आना, अचानक वजन कम होना।
- बलगम के साथ खून आना।
- शरीर में थकान होना।
- फेफड़ों में संक्रमण होना व लगातार खांसी आना।
--
बचाव
- दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहने पर चिकित्सक की सलाह लें।
- क्षय रोगी के पास मास्क लगाकर जाएं।
- क्षय रोगी के बिस्तर, तौलिया व रुमाल आदि का इस्तेमाल न करें।
- किसी को खांसी आती है तो अपने मुंह पर रूमाल या कपड़ा रखें और दूरी बनाकर रखें।
- विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed