फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   426 crore gift received on Diwali

जिले के लोगों को दीपावली पर दिया करोंड़ों की परियोजनाओं का उपहार

Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
426 crore gift received on Diwali
कैराना विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज रखी शिला पट - फोटो : SHAMLI
दीपावली पर मिला 426 करोड़ का उपहार
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री ने कैराना में कार्यक्रम के दौरान 426 करोड़ की लागत से 114 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके अलावा पीएससी बटालियन भवन के निर्माण में करीब 250 करोड़ की लागत आएगी। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जिले की जनता को दीपावली का उपहार है। उन्होंने सभी को दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज और आने वाले गोपाष्टमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास
शामली में 9.91 करोड़ रुपये की लागत से एआरटीओ कार्यालय भवन, पुरमाफी और एलम में 0.94-0.94 करोड़ रुपये की लागत से साधन सहकारी समिति के 250 मीट्रिक टन के गोदाम का निर्माण, शामली नगर में 5.21 करोड़ रुपये की लागत से 32 केएलडी एसटीपी का निर्माण का शिलान्यास किया। इसके अलावा शामली में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से त्वरित आर्थिक विकास योजना में दिल्ली रोड से ग्राम जसाला मंदिर तक 2.80 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य, इस्सोपुरटील में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण, कैराना में जल निगम की ओर से 15 एमएलडी एसटीपी का 78.4206 करोड़ रुपये की लागत की परियोजना और कैराना में समग्र शिक्षा के तहत बेसिक शिक्षा के 27 विद्यालयों का 3.3782 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण कार्य, कैराना में 230.43 करोड़ रुपये की लागत से 75 ग्रामीण पेयजल योजना मिलाकर 333.33 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

लोकार्पण की मुख्य परियोजनाएं
लोकार्पण परियोजना का नाम परियोजनाओं की लागत
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन दो करोड़ रुपये
वृहद गोसंरक्षण केंद्र नौगांवा पट्टी 1.20 करोड़ रुपये
333 एलपीएम आक्सीजन प्लांट
जिला संयुक्त अस्पताल शामली 0.34 करोड़ रुपये
90 एलपीएम आक्सीजन प्लांट
जिला संयुक्त अस्पताल 0.39 करोड़ रुपये
बीएसएल-2 लैब जसाला 0.39 करोड़ रुपये
250 एलपीएम आक्सीजन प्लांट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला 039 करोड़ रुपये
33 केवी विद्युत उपकेंद्र झाल 3.62 करोड़ रुपये
132 केवी विद्युत केंद्र झाल 33.05 करोड़ रुपये
कैराना में यूपी रोडवेज बस स्टेशन 0.2184 करोड़ रुपये
ग्रामीण पाइप पेयजल योजना 36.8145 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed