फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   42 samples including 33 deposits, 25 sent to inquiry

33 जमातियों सहित 42 नमूने लिए, 25 जांच को भेजे

Wed, 01 Apr 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
42 samples including 33 deposits, 25 sent to inquiry
शामली। पुलिस द्वारा जनपद की विभिन्न मजिस्दों में मिले जमातियों में से स्वास्थ्य विभाग ने 33 जमातियों के नमूने लिए हैं। इनमें से 19 को जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा छह अन्य लोगों के नमूने भी जांच को भेजे गए हैं। इनमें एक नमूना कोरोना पीड़ित का भी है।
विज्ञापन

सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि जिले की विभिन्न मजिस्दों से मिले जमातियों में से एहतियात के लिए 33 जमातियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। ये कार्य देर शाम तक चला। इनमें से 19 सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। बाकी सैंपल बृहस्पतिवार को भेज दिए जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इन जमातियों में से कोई कोरोना संक्रमित है या नहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा कोराना पीड़ित युवक का भी एक ओर नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इस युवक का एक नमूने की जांच रिपोर्ट दो दिन पूर्व नेगेटिव आई थी। सीएमओ के अनुसार यदि युवक की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आती है तो युवक को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर क्वारंटीन वार्ड में 14 दिन निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके अलावा निर्माणाधीन जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में भर्ती 19 में से पांच लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। गौरतलब है कि जिला पुलिस ने दो दिन में जिले की विभिन्न मजिस्दों से करीब 178 जमतियों को ट्रेस किया है। इन सभी को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed