{"_id":"61d49725efe1394b8f68563f","slug":"42-crore-development-work-will-be-done-in-the-municipality-shamli-news-mrt5721250171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका में 42 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका में 42 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
कैराना नगर पालिका में बोर्ड बैठक में मौजूद चेयरमैन व सभासद।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका में 42 करोड़ से होंगे विकास कार्य
कैराना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 का 43.11 करोड़ की आय और 42.55 करोड़ के व्यय का अनुमानित व्यय का बजट पारित किया गया। जिससे पालिका को 55.95 लाख का शुद्ध लाभ होने का अनुमान है। इसके साथ ही नगर पालिका की दुकानों के निर्माण, वार्डों की सड़क व नाली की मरम्मत और निर्माण व प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार आदि के लिए भी कार्य योजना बनाई गई।
चेयरमैन हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बोर्ड बैठक के लिए डीएम जसजीत कौर ने एसडीएम संदीप कुमार को प्रशासनिक अधिकारी नामित किया था। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 में 20.88 करोड़ की आय और 20.96 करोड़ के व्यय का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा शीत लहर से बचाव को नगर में अलाव जलाने के लिए 85 हजार रुपये का प्रस्ताव पास हुआ। पालिका के पीछे खाली पड़ी सराय की भूमि पर दुकानों का निर्माण कराने, सभी 25 वार्डों में सड़क-नाली की मरम्मत का कार्य, कांजी हाउस के खाली पड़े भवन के स्थान पर चार दुकानों का निर्माण, कांजी हाउस मार्केट की ऊपरी मंजिल पर दुकानों का निर्माण, प्राथमिक विद्यालय शास्त्री के जीर्णोद्धार कराने के उद्देश्य से विद्यालय की भूमि पर दुकानों का निर्माण और दुकानों की ऊपरी मंजिल पर विद्यालय का निर्माण कराने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली।
इसके अलावा नगर क्षेत्र में सभी कब्रिस्तान और श्मशान घाट व मंदिरों पर सोलर लाइट, एलईडी लाइट पोल सहित लगाने, पालिका के विभागों के पुराने खराब सामानों की नीलामी, सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2019- 20, 2020-21, 2021-22 की ठंडी व गर्म वर्दी का भुगतान किए जाने और माउंटेन स्वीपिंग मशीन को वापस किए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक विपुल पंवार, सफाई लिपिक रविंद्र कुमार, लेखाकार राकेश कुमार, सभासद सूरजपाल, इलियास, इंतजार, सुधीर, वहीदन, नसीमा, शबनम, सालिहा उर्फ सालेहा, सालिम, चांद सिद्दीकी, शगुन मित्तल, मोहम्मद आसिम, मोहम्मद सलमान, इसराइल, शाहिद, नौशाद, मोहसीना, सुकेब खान, मेराब उर्फ मेहराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
30 दिसंबर को नहीं हो सकी थी बैठक
पालिका की बोर्ड बैठक गत 30 दिसंबर को होनी थी। लेकिन इससे पहले ईओ का कार्यभार संभाल रही एसडीएम न्यायिक मणि अरोरा चेयरमैन की कुर्सी पर बैठ गई थीं। इसे लेकर विवाद हो गया था। लगातार पांच दिन तक चेयरमैन पालिका सभासद, पालिका स्टाफ धरने पर बैठे रहे। डीएम जसजीत कौर के आश्वासन के बाद सोमवार को धरना समाप्त किया गया। जिसके बाद पालिका बोर्ड बैठक हुई।