फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली से कुरूक्षेत्र और गढमुक्तेश्वर के लिए तीर्थयात्रियों की राह आसान

शामली से कुरूक्षेत्र और गढमुक्तेश्वर के लिए तीर्थयात्रियों की राह आसान

Sun, 06 Jan 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
शामली से कुरूक्षेत्र और गढमुक्तेश्वर के लिए तीर्थयात्रियों की राह आसान
अब तीर्थयात्रियों की राह हुई आसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शामली से हरियाणा के कुुरुक्षेत्र और वेस्ट यूपी के गढ़मुक्तेश्वर तीर्थस्थलों के लिए सफर आसान होगया है। यूपी रोडवेज के गढ़मुक्तेश्वर डिपो ने शामली से होकर दो रोडवेज बसें चलाईं हैं।

हरियाणा का कुरुक्षेत्र और वेस्ट यूपी के गढ़मुक्तेश्वर की देश के जाने माने तीर्थस्थलों में गिनती होती है। हरियाणा के साथ यूपी रोडवेज का समझौता होने के बाद यूपी रोडवेज के गढ़मुक्तेश्वर डिपो ने दो बसों को कुरुक्षेत्र के लिए चलाया है। शामली रोडवेज बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि यूपी रोडवेज की गढ़मुक्तेश्वर से सुबह सात बजे चलकर मेरठ 8.30 बजे, शामली 10.30 बजे, करनाल 12 बजे, दोपहर एक बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। दोपहर 1.30 बजे कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल 2.30 बजे, शामली शाम चार बजे और गढ़मुक्तेश्वर शाम 7.30 बजे पहुंचेगी। यूपी रोडवेज की दूसरी बस गढ़मुक्तेश्वर से दोपहर दो बजे से चलकर मेरठ 3.30 बजे और शामली 5.50 बजे, करनाल 7 बजे और रात्रि आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुुंचेगी। अगले दिन सुबह बस छह बजे कुरुक्षेत्र से चलकर सात बजे करनाल, शामली आठ बजे और दोपहर 12 बजे गढ़मुक्ते्श्वर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज की बसों का नया टाइम टेबिल
1- सहारनपुर से गंगोह बिडौली - सुबह 7 बजे।
2- मुजफ्फरनगर से शामली, बिडौली- 9.30 बजे।
3- मुजफ्फरनगर से शामली- बिडौली- 10 बजे।
4- सहारनपुर से गंगोह बिडौली- 10.30 बजे।
5- मुजफ्फरनगर से शामली बिडौली गंगोह, वाया रामपुर, देवबंद बरला बिजनौर अमरोहा- 11बजे।
6- मुजफ्फरनगर से शामली, बिड़ौली- 11.45 बजे।
7- मुजफ्फरनगर से शामली बिड़ौली- 12.45 बजे।
8- मुजफ्फरनगर- गंगोह, नानौता बिरालसी- 2 बजे।
9- खतौली-बुढ़ाना- शामली ओर खतौली- 2.30 बजे।
10- शामली- बुढ़ाना, खतौली- 3.30 बजे।
11- मुजफ्फरनगर बिडौली, शामली- 4.45 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed