फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   यूपी स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैम्पियन शिप, जिले का ट्रायल में 17पहलवानो का चयन

यूपी स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैम्पियन शिप, जिले का ट्रायल में 17पहलवानो का चयन

Sat, 05 Jan 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
यूपी स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैम्पियन शिप, जिले का ट्रायल में 17पहलवानो का चयन
चैंपियनशिप में 17 पहलवानों का चयन
विज्ञापन

शामली। यूपी स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिए शामली जिले का ट्रायल में 17 बालक और बालिका पहलवानों का चयन किया गया। चयनित पहलवान दस जनवरी से लेकर आगामी 13 जनवरी तक वाराणसी में यूपी स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। शनिवार को टंकी रोड स्थित पिंटू अखाडे़ में कुश्ती ट्रायल का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ के सचिव पिटूं पहलवान ने किया। कुुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि यूपी स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिए फ्री स्टाइल में 48 किलो ग्राम गौरव राठी, 55 किलोग्राम में विक्रांत, 51 किलोग्राम में तालिब, 60 किलोग्राम भारत, 65 किलोग्राम में अनुराग खैवाल, 71 किलोग्राम में मोहित, 80 किलोग्राम में रितिक पवार, 92 किलोग्राम में रितिक तोमर, 110 किलोग्राम में ग्रीको रोमन, 45 किलोग्राम में आनंद, 48 किलोग्राम में सुनील, 51 किलोग्राम में अंकुश, 55 किलोग्राम में संजीव कुमार, 60 किलोग्राम में आकाश, 65 किलोग्राम में निखिल जावला, 71 राजन जावला, 80 किलोग्राम में अगम मलिक, 92 किलोग्राम में कार्तिक, बालिकाओं में 46 किलोग्राम में शालिनी, 53 किलोग्राम में प्रीति का ट्रायल हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रायल में चयनित पहलवान आगामी दस जनवरी से लेकर तेरह जनवरी तक वाराणसी में आयोजित यूपी स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर भाकियू नेता सतपाल पहलवान, आर्मी कोच जगपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, देवराज पहलवान, सतेंद्र फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed