{"_id":"5c211a66bdec2256f65201ff","slug":"41545673318-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप समाज ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्यप समाज ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊन। आरक्षण की मांग को लेकर तहसील ऊन में कश्यप समाज अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार ऊन को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण का वर्गीकरण कर उन जातियों को इसका लाभ दिलाया जाए जिन्हें अभी तक आरक्षण का लाभ मिल सके। सरकार द्वारा गठित सामाजिक न्याय समिति ने भी आरक्षण के वर्गीकरण हेतु संस्तुति की है, जिस पर तत्काल अमल होना चाहिए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार चंद्रकांता को सौंपा। मौके पर रामपाल सिंह, मोहर सिंह धर्मवीर कश्यप, बाबूराम, तेजपाल गुर्जर, ललित कश्यप, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र, देवेंद्र आदि शामिल है।
तीन लेखपालों को कारण बताओ नोटिस
ऊन। एसडीएम ऊन ने तीन लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
19 दिसंबर को डीएम अखिलेश सिंह ने जिले की तीनों तहसीलों के लेखपाल व कानूनगो की उपस्थिति जांचने हेतु सत्यापन फोन द्वारा किया गया था जिसमें कई लेखपालों के फोन स्विच ऑफ अथवा रिसीव नहीं किए किए गए थे। जिसे डीएम ने कार्य के प्रति लापरवाही तथा कार्य क्षेत्र की किसी भी महत्वपूर्ण सूचना अथवा अप्रिय घटना की जानकारी न हो पाने के कारण उपजिलाधिकारी को संबंधित लेखपालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। जिस पर उपजिलाधिकारी केपी तोमर ने तहसील के तीन लेखपालों राजू गोयल कपिल शर्मा लोकेश सैनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा तीन कार्य दिवस के अंदर जवाब मांगा है संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है डीएम की कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मची है।