{"_id":"5c17eb89bdec2257132aaa91","slug":"41545071497-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्रों पर मिली खामियां, भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्रों पर मिली खामियां, भेजी रिपोर्ट
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। एसडीएम ने ऊंचागांव और झाड़खेड़ी में जनसेवा केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें रेट लिस्ट नहीं होने और अन्य कई खामियां मिलीं। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने शाम को तहसीलदार रनबीर सिंह के साथ क्षेत्र के ऊंचागांव और झाड़खेड़ी गांवों में स्थित जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने दोनों ही जनसेवा केंद्रों की गहनता से जांच की। उन्हें केंद्रों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं मिलीं, जिस पर संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई। एसडीएम ने निर्देशित किया कि जनसेवा केंद्र संचालकों ने यदि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने वहां मौजूद आवेदकों से भी सुविधा शुल्क लेने के बारे में जानकारी की। एसडीएम का कहना है कि मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही है।