{"_id":"5bad2947867a557f365c325d","slug":"41538074951-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हुई शांति समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में हुई शांति समिति की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘होली का त्योहार सौहार्द से मनाएं’
नूूरपुर। होली के त्योहार के लिए थाने में बुलाई गई शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी चांदपुर धीरेंद्र कुमार ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। रविवार शाम थाना प्रांगण में हुई बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक होते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को समझाकर त्योहार पर उन्हें बाइक आदि न चलाने देने की नसीहत दी। सरदार हरभजन सिंह अमन के संचालन में हुई बैठक को सीओ आरके श्रीवास्तव, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी, पालिकाध्यक्ष हाजी इरशाद अली अंसारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक राजपूत, शहर इमाम मौलाना मोहम्मद अली, रविंद्र सिंह, एडवोकेट अजयवीर सिंह, मुकुल गुप्ता, हाजी शमशाद, कमलजीत नूर, संदीप जोशी, संजीव विकल आदि ने संबोधित किया।
अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन : एसडीएम
हीमपुरदीपा। हीमपुरदीपा थाना प्रांगण में रविवार को हुई शांति समिति की बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने पर जोर दिया। एसडीएम चांदपुर धीरेंद्र सिंह ने कहा की होली के पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाते हुए जनता में प्रेम का संदेश दें। किसी के ऊपर रंग डालने से बचे और शांति व्यवस्था बनाए रखें। सीओ राकेश श्रीवास्तव ने बताया की गुंडा तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। त्योहार पर माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में एसडीएम चांदपुर, सीओ चांदपुर, तहसीलदार चांदपुर, थाना प्रभारी निरीक्षक के पी सिंह, ग्राम प्रधान चरन सिंह, नरेश कुमार, बबलू गुर्जर, प्रधान राकेश कुमार, सौरभ पंडित आदि मौजूद रहे।