{"_id":"5b75ce3742c792155450587b","slug":"41534447159-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विभिन्न सरकारी व निजी संस्थाओं की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की गई।
नगर पंचायत की ओर से जस्सूवाला महादेव मंदिर में आयोजित पौधरोपण अभियान की शुरूआत गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने की। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य में नौ करोड़ पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए थे। इस अभियान को पूरा करने में थानाभवन क्षेत्र की भी अहम भूमिका रही है। इसके बाद गन्ना विकास राज्य मंत्री ने मंदिर के प्रांगण में पौधे रोपे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रवि यादव, भाजपा नेता नरेंद्र सैनी, पंकज अग्रवाल, प्रदीप पुंडीर, अजय कंसल, आलोक सिंघल, अमित सैनी, रामभूल फोजी, राजेश, अनुज संगल, रवि मोनू आदि ने भी पौधे लगाए। इसके अलावा ब्लाक कार्यालय, सरकारी व निजी स्कूलों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया।