{"_id":"5b672bed4f1c1b0c718b7fac","slug":"41533488109-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद की शिकायत पर तोड़ा गया निर्माणाधीन शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद की शिकायत पर तोड़ा गया निर्माणाधीन शौचालय
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड के सामने बन रहे निर्माणाधीन शौचालय को ध्वस्त कर दिया गया है। शौचालय में घटिया सामग्री की सभासद द्वारा शिकायत की गई थी। नगर पंचायत जलालाबाद द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण रोडवेज बस स्टैंड के बाहर किया जा रहा था। जिसमें घटिया सामग्री व पुरानी ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसकी शिकायत सभासद नाजिम मलिक ने जिलाधिकारी से की थी। डीएम ने मामले की जांच की। जिसमें मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाई जाने पर रविवार को नगर पंचायत के बाबू विनोद कुमार शर्मा ने मौके पर जाकर निर्माणाधीन शौचालय को ध्वस्त करा दिया। अब नई सामग्री से शौचालय का निर्माण होगा।