{"_id":"5b6355834f1c1bee748b77bd","slug":"41533236611-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसवाल निवासी पंकज था हादसे में मृत युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसवाल निवासी पंकज था हादसे में मृत युवक
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कैराना रोड पर आठ दिन पूर्व हादसे में मृत अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गई। कोतवाली में पहुंचे उसके परिजनों ने इसकी जानकारी दी। मरने वाला युवक भैंसवाल गांव निवासी पंकज था।
22 जुलाई को कैराना रोड पर स्थित एक होटल के पास रजबाहे पुलिया पर बाइक सवार एक युवक की हादसे में मौत हो गई थी। इस दौरान उसके दो साथी मौके से भाग गए थे। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक जेल भेज दिया था। दो दिन पूर्व गांव भैंसवाल निवासी ग्रामीण कोतवाली में पहुंचे और पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को जिस युवक की हादसे में मौत हुई थी वह पंकज था। वह अपने साथी शिवकुमार निवासी भैंसवाल और सोनू निवासी सरूरपुर मेरठ के साथ एक मुर्गी फार्म से अपने गांव लौट रहा था। सड़क पर हादसा होते ही दोनों युवक डर गए थे और मौके से चले गए थे। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।