{"_id":"5b3bc0b54f1c1b8e288b4660","slug":"41530642613-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरा लिंटर, सामान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरा लिंटर, सामान क्षतिग्रस्त
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से गिरा घर का लिंटर
थानाभवन/गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी बिरशन पुत्र मामचंद ने बताया कि सोमवार की रात आई तेज बारिश के कारण उसकी छत का आधा लिंटर टूटकर नीचे गिर गया। लिंटर गिरने का शोर सुनकर परिवार से सभी सदस्य आश्चर्यचकित रह गए। उसी समय सभी घर के बाहर आकर खड़े हो गए। हालांकि जान की किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। लिंटर गिरने से घर में रखा टीवी, फ्रिज आदि हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
उधर, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव ताना में सुरेंद्र उर्फ पिंकी पुत्र भालेराम के घेर में बने बरामदे का सोमवार रात बारिश के चलते लिंटर गिर गया। बरामदे में बंधी दो गाय और उनके बछड़े लिंटर के नीचे दब गए, जिसमें एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने आनन फानन में गांव में एलान करवाते हुए लोगों को बुलवाया और मलबे के नीचे दबे पशुओं को बाहर निकलवाया गया।