{"_id":"5b22b29b4f1c1baf6e8b81ea","slug":"41529000603-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा नाला पर वाटर रिचार्ज को बनाए जाएंगे बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा नाला पर वाटर रिचार्ज को बनाए जाएंगे बांध
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठा नाला पर वाटर रिचार्ज को बनाए जाएंगे बांध
शामली। सूख चुके काठा नाला पर बांध बनाकर छोटे छोेटे टुकड़ों में वाटर रिचार्ज तालाब बनाए जाएंगे, जिससे आसपास के क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार आ सके। यह निर्णय जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक में लिया गया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक हुई। उसमें खेत-तालाब योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना सहित भूमि के समतलीकरण, पेरिफेरल बांध, कृषि वानिकी, जलनिकासी, नाला खुदाई आदि योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों से जिलाधिकारी ने आह्वान किया कि निजी भूमि पर तालाबों की खुदाई में रुचि दिखाएं, क्योंकि तालाब खुदाई पर सरकार की तरफ से 52 हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा है। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा सिंह ने बताया कि डेयरी फार्मिंग में प्रति हेक्टेयर 40 हजार रुपये तक अनुदान मिलेगा, जबकि बागवानी पर 25 हजार रुपये तक अनुदान है। इसके साथ ही काठा नाला के प्रयोग को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि काठा नाला अधिकांश समय सूखा रहता है तथा उसमें किसान खेती भी कर रहे हैं। इस लिहाज से काठा नाला को वाटर रिचार्जिंग के लिए बांध बनाकर उचित उपयोग किया जा सकता है। भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिया कि काठा नाला का सर्वे करके बांध बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी अनुज कुमार सक्सेना, कृषि उपनिदेशक डाक्टर शिवकुमार केसरी, भूमि संरक्षण विभाग के अवर अभियंता कुलदीप कुमार, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर, ब्लाक प्रमुख पति जयदेव मलिक, ग्राम प्रधान ठाकुर अनिरुद्ध सिंह, गौरव कुमार, मांगेराम शर्मा, ठाकुर राजकुमार सिंह, संदीप मलिक, सुधीर कुमार, राकेश कुमार और अशोक कुमार धीमान आदि मौजूद रहे।